
देहरादून: उप-नगर आयुक्त कोरोना पॉजिटिव, नगर निगम हुआ बंद
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई कार्यालयों में भी कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक सभी इस माहामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब देहरादून नगर निगम (nagar nigam dehradun) में भी एक पखवाड़े के भीतर कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। यहां उप नगर आयुक्त कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।
देहरादून नगर निगम बंद, होगा सैनिटाइज
अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नगर निगम कार्यालय (nagar nigam dehradun) को आज मंगलवार को बंद कर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। नगर निगम (nagar nigam dehradun) को दो दिन के लिए जनसामान्य के लिये नगर निगम को बन्द किया गया है। वहीं अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव की सूचना से नगर निगम के कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि इससे पहले भी एक सुपरवाइजर पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाया गया। ...