उत्तराखण्ड

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक से बरामद हुआ सेटेलाइट फोन, केस दर्ज

देहरादून: देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक विदेशी नागरिक से सेटेलाइट फोन बरामद किया है। मामले की रिपोर्ट सीआइएसफ की महिला निरीक्षक ने डोईवाला कोतवाली में दर्ज कराई है। इस संबध में प्रभारी निरीक्षक थाना डोईवाला राजेश शाह ने बताया कि महिला निरीक्षक सीआइएसएफ सुनीता सिंह ने शिकायत में अवगत कराया है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग चेकिंग के दौरान विदेशी नागरिक विक्टर सेमनाउ निवासी रूस से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है। चौकी प्रभारी जौलीग्रांट ने उक्‍त विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button