उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले, प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने सीएम आवास पहुंचकर भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा कर अपने केदारनाथ धाम यात्रा के अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि उत्तराखण्ड धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का केन्द्र है। उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए पर्यटन पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button