Uncategorized

भ्रष्ट कर्मियों से परेशान होकर लोगों ने एंटी करप्शन नंबर पर कराई शिकायत दर्ज, चौकाने वाले आंकड़े आए सामने

देहरादून: बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर सीएम शिकायत पोर्टल में सामने आया बड़ा खुलासा I बीते दो माह में 150 लोगों से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग की है। इन भ्रष्ट कर्मियों से परेशान होकर लोगों ने एंटी करप्शन नंबर 1064 पर शिकायत की है। इनमें से 64 पर विजिलेंस ने कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि दो माह के भीतर प्रदेश में पांच सरकारी कर्मियों को ट्रैप किया जा चुका है।

दो माह पहले एंटी करप्शन नंबर 1064 शुरू किया गया था ताकि यदि कोई सरकारी कर्मी किसी से रिश्वत मांगे या अन्य भ्रष्टाचार करे तो इसकी शिकायत की जा सके। इस अवधि में इस नंबर पर 3300 से ज्यादा लोगों ने फोन किया है। इनमें से 1400 से अधिक वास्तविक शिकायतें हैं, जो विभिन्न विभागों से संबंधित हैं।

इन शिकायतों को मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर ट्रांसफर कर दिया गया है। विजिलेंस ने जब इन शिकायतों में से छंटनी की तो यह सामने आया कि 150 शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित थीं। निदेशक विजिलेंस अमित सिन्हा ने बताया कि ये काम के बदले रिश्वत की मांग करने से संबंधी शिकायतें थीं। इनमें से विजिलेंस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रैप कर लिया। 64 मामलों में जांच शुरू कर दी गई है। 27 शिकायतों के संबंध में सूचनाओं का संकलन चल रहा है। उन्होंने बताया कि चार शिकायतों को शासन भेजा गया है। इनमें कार्रवाई के लिए शासन की अनुमति आवश्यक है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button