उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी सामुदायिक केंद्र शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक केंद्र शिव मंदिर बारीघाट, कैनाल रोड, देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता के लिये समिति का गठन कर दिया है। समिति के फाइनल ड्राफ्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा। सरकार अपने वादों के अनुसार गरीब परिवारों को तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध करवाने जा रही है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने हेतु राज्य में 1064 हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। सरकार आमजन के सुझाव पर कार्य कर विकास को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button