उत्तराखण्डविविधस्वास्थ्य

वार्ड की जनता को डेंगू से बचाने के सभी प्रयास कर रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

युवा भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने नगर निगम देहरादून के सहयोग से वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में लोगों को डेंगू के डंक से बचाने के लिए फॉगिंग एवं दवाओं का छिड़काव करवाया।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बढ़ती गर्मी के साथ ही एक बार फिर डेंगू वायरस का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन द्वारा डेंगू से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने डेंगू के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए अपने वार्ड में फॉगिंग व दवाइयों का छिड़काव करवाया।

वार्ड की जनता को डेंगू के डंक से बचाने के लिए पार्षद वंशिका सोनकर ने नगर निगम की टीम को साथ लेकर इंदिरा कॉलोनी वार्ड की प्रत्येक गली में फॉगिंग व दवाइयों का छिड़काव करवाया। पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि उनका प्रयास है कि वार्ड में डेंगू को पनपने से रोका जा सके। डेंगू वायरस को लेकर उन्होंने लोगों से भी अहतियात बरतने की अपील की।

बता दें कि देहरादून में एक बार फिर से डेंगू वायरस के बढ़ने के खतरे को लेकर देहरादून जिला प्रशासन, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्क हैं। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम ने रणनीति बनाकर अपनी टीमों को मैदान में उतारा है।

वहीं युवा भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने नगर निगम देहरादून के सहयोग से वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में लोगों को डेंगू के डंक से बचाने के लिए फॉगिंग एवं दवाओं का छिड़काव करवाया। पार्षद वंशिका सोनकर के इस प्रयास से वार्ड की जनता ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button