उत्तराखण्ड

देशबंधु चित्तरंजन दास जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- राष्ट्रचेतना के अग्रदूत, स्वराज पार्टी के संस्थापक एवं स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख स्तंभ ‘देशबंधु’ चित्तरंजन दास जी ने अपने व्यक्तित्व, विचार और त्याग से राष्ट्रीय जागरण की अलख को प्रज्ज्वलित किया।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रख्यात सेनानी, महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं स्वराज पार्टी के संस्थापक देशबंधु चित्तरंजन दास जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन। राष्ट्र की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- राष्ट्रचेतना के अग्रदूत, स्वराज पार्टी के संस्थापक एवं स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख स्तंभ ‘देशबंधु’ चित्तरंजन दास जी ने अपने व्यक्तित्व, विचार और त्याग से राष्ट्रीय जागरण की उस अलख को प्रज्ज्वलित किया, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई शक्ति प्रदान की। देश के प्रति उनकी निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी।

Related Articles

Back to top button