उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, प्रदेश में होगा एंटी नारकोटिक्स एक्शन फोर्स का गठन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने का संकल्प लिया है। जिसके लिए सीएम धामी ने उत्तराखंड में एंटी नारकोटिक्स एक्शन फोर्स का गठन करने, 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री करने, भ्रष्टाचार रोकने को विजिलेंस का ढांचा बढ़ाने और ट्रैपिंग मनी 15 साल के बजाय अब 15 दिन में वापस मिलने का एलान किया हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का आभार व्यक्त करता हूँ।

Related Articles

Back to top button