उत्तराखंड में बड़े बदलाव के लिए आपसी मतभेद भुलाकर दिखानी होगी एकजुटता : भावना पांडे
भावना पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बहुत अच्छा कार्य कर रही है और सरकार की गलत नीतियों का जमकर विरोध कर रही है। कांग्रेस के नेताओं ने जिस प्रकार मिलकर गैरसैंण में विरोध प्रदर्शन किया, उसी एकजुटता की आज आवश्यकता है।

देहरादून। उत्तराखण्ड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने गैरसैंण में उत्तराखण्ड क्रांति दल और कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन की सराहना करते हुए यूकेडी और कांग्रेस का आभार जताया और उनके नेताओं को धन्यवाद कहा।
भावना पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज प्रदेश की जनता बुरी तरह से त्रस्त है। जनता अब प्रदेश में परिवर्तन चाहती है। 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से रोकने के लिए यूकेडी और कांग्रेस को एकजुट होकर भाजपा से मुकाबला करना होगा। उन्होंने यूकेडी नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड क्रांति दल के मजबूत प्रत्याशियों को आगे आकर कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। जिस प्रकार राज्य आंदोलन में यूकेडी नेताओं ने एकजुटता दिखाई थी, आज ऐसे ही एकता बनाये रखने की आवश्यकता है।
भावना पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बहुत अच्छा कार्य कर रही है और सरकार की गलत नीतियों का जमकर विरोध कर रही है। कांग्रेस के नेताओं ने जिस प्रकार मिलकर गैरसैंण में विरोध प्रदर्शन किया, उसी एकजुटता की आज आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकता दिखानी होगी, तभी उत्तराखंड में बड़ा बदलाव आ सकता है।




