उत्तराखण्ड

आप सभी को अमन, भाईचारे और खुशियों से भरे पर्व ‘ईद-उल-फितर’ की हार्दिक बधाई : भावना पांडे

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने ईद के मुबारक मौके पर बधाई देते हुए कहा, यह त्यौहार आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। आइए, मिलकर इस देश को आगे बढ़ाएं और पूरी दुनिया को इस पावन अवसर पर अमन व शांति का संदेश दें।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने चैत्र नवरात्रि के तृतीय दिवस पर माँ चंद्रघंटा को प्रणाम कर सभी को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने ईद-उल-फ़ितर के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई दी।

समाजसेवी भावना पांडे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, शक्ति की अधिष्ठात्री माँ जगदम्बा की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के तृतीय दिवस पर माँ चन्द्रघण्टा की कृपा सभी पर बनी रहे। माँ के आशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य का उदय हो, सकारात्मकता का संचार हो, उनसे यही कामना है।

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने ईद के मुबारक मौके पर बधाई देते हुए कहा, आप सभी को अमन, भाईचारे और खुशियों से भरे ‘ईद-उल-फितर’ के पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह त्यौहार आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। आइए, मिलकर इस देश को आगे बढ़ाएं और पूरी दुनिया को इस पावन अवसर पर अमन व शांति का संदेश दें।

Related Articles

Back to top button