बच्चों में बढ़ रही ऑनलाइन गेमिंग की लत के मद्देनजर डीएम ने जारी की एडवाइजारी
Dehradun gaming safety guidelines after Ghaziabad Korean Lover Game incident: गाजियाबाद की घटना के बाद देहरादून प्रशासन सतर्क हो गया है। ऑनलाइन गेमिंग की लत को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। डीएम सविन बंसल ने इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

देहरादून। बच्चों में बढ़ रही ऑनलाइन गेमिंग की लत के मद्देनजर स्कूल एडवाइजारी जारी की गई। इसमें संतुलित डिजिटल उपयोग पर जोर दिया जाएगा। डीएम सविन बंसल ने डिजिटल व्यवहार पर निगरानी के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा बच्चों की गेमिंग आदतों पर नजर रखने की जरूरत है। अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए हैं। 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आई खबर ने लोगों को हिला कर रख दिया है। यहां तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान दे दी। प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट्स के मुताबिक वे कोरियन ऑनलाइन गेमिंग का शिकार थीं।
ऑनलाइन गेमिंग और इसके कारण आत्महत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देश के तमाम हिस्सों से ऐसी चौंकाने वाली खबरें सामने आती रही हैं। गाजियाबाद में एक रिहायशी बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन बहनों ने अपनी जान दे दी। तीनों नाबालिग बताई जा रही हैं, उनकी उम्र 12, 14, 16 साल थी।
वैसे तो इस घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक कोरियन ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेमिंग ऐप की आदी थीं। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें लिखा था, “मम्मी, पापा, सॉरी।” बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता ने उनकी ऑनलाइन गेमिंग की लत को लेकर आपत्ति जताते रहते थे।



