उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

मंगल पर्व ‘धनतेरस’ आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं वैभव लाये : भावना पांडे

उत्तराखण्ड की बेटी भावना पांडे ने कहा कि इस धनतेरस पर आपके जीवन में ढ़ेर सारी सफलता आये। प्रगति पर आपका कारोबार हो, घर में सुख-शांति का विस्तार हो और हर संकट का नाश हो।

देहरादून। उत्तराखण्ड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने ‘धनतेरस’ पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखण्ड की बेटी भावना पांडे ने कहा- आप सभी को धनतेरस पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह मंगल पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं वैभव लाये और आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो, यही कामना है।

समाजसेवी भावना पांडे ने धनतेरस के पर्व का वर्णन करते हुए कहा कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। भारत में ‘धनतेरस’ का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि इस धनतेरस पर आपके जीवन में ढ़ेर सारी सफलता आये। प्रगति पर आपका कारोबार हो, घर में सुख-शांति का विस्तार हो और हर संकट का नाश हो, ऐसा आपका धनतेरस का त्योहार हो।

Related Articles

Back to top button