उत्तराखण्ड

मौसम में बदलाव के कोई आसार नजर नहीं: मौसम विभाग

देहरादून: प्रदेश में शुक्रवार रात से ही मौसम करवट बदलने लगा था। आधी रात के बाद से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में हिमपात हो रहा है। सुबह मसूरी के आसपास की पहाडिय़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ी हुई थी, तो वहीं नैनीताल में भी हिमकण बरस रहे थे। प्रदेश में बर्फबारी के चलते 100 से अधिक गांव प्रभावित हुएं हैं। भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री धाम से 30 किमी दूर सुक्की टाप पर हाईवे बंद हो गया है। देहरादून और हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश होने से प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग से आई सुचना के अनुसार रविवार को भी प्रदेश में मौसम में बदलाव के कोई आसार नजर नहीं आएं हैं। विशेषकर कुमाऊं मंडल में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button