Uncategorized

प्रियंका गांधी करेंगी उत्तराखंड में दो जनसभाओं को संबोधित

देहरादून: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 9 जनवरी को उत्तराखंड में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका की सभाएं गढ़वाल में श्रीनगर और कुमाऊं में अल्मोड़ा में होंगी। पार्टी के संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। जिसको लेकर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की गई।

जोशी ने यह भी बताया कि प्रियंका गांधी की जनसभाओं की तैयारियों को लेकर एक और बैठक की जायेगीI बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि प्रियंका पहले कहां जनसभा को संबोधित करेंगी।

बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button