उत्तराखण्ड
शरत चंद्र बोस का स्वतंत्रता के लिए संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान स्वतंत्रता सेनानी शरत चन्द्र बोस जी का राष्ट्रप्रेम, त्याग और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रतिष्ठित बैरिस्टर शरत चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अग्रज, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख स्वर एवं प्रसिद्ध अधिवक्ता शरत चन्द्र बोस जी का राष्ट्रप्रेम, त्याग और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।




