उत्तराखण्ड
हनुमान प्रसाद पोद्दार का तपस्वी जीवन सदैव समाज को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा : वंशिका सोनकर
जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के संवाहक श्रद्धेय 'भाई जी' ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्रोत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी हनुमान प्रसाद पोद्दार की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- ‘कल्याण’ पत्रिका के आदि संपादक, महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी श्रद्धेय हनुमान प्रसाद पोद्दार ‘भाई जी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के संवाहक श्रद्धेय ‘भाई जी’ ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्रोत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया। उनका तपस्वी जीवन, निष्काम सेवा और आध्यात्मिक दृष्टि सदैव समाज को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।




