उत्तराखण्डराजनीति

इस विधानसभा चुनाव में पूरा हिसाब बराबर करेगी जागरूक जनता : भावना पांडे

जनसेवी भावना पांडे ने कहा- आज प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन, जंगली जानवरों का खतरा और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों जैसे तमाम मुद्दे सामने हैं किंतु भाजपा इन सबसे ध्यान हटाने के लिए समाज को बांटने की राजनीतिक कर रही है।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने उत्तराखंड के मौजूदा हालातों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव के लिहाज से आज उत्तराखंड बेहद खतरनाक व बुरे दौर से गुजर रहा है। देवभूमि के ऐसे हालातों के लिए सिर्फ भाजपा ही जिम्मेदार है।

भावना पांडे ने कहा, हमारी पहचान एकता और आपसी भाईचारे की रही है। हमारा देश कई धर्मों और संस्कृतियों की जन्मभूमि रहा है, जहां ये आपसी सद्भाव के साथ फले-फूले। उन्होंने कहा कि कोटद्वार के ‘मोहम्मद दीपक’ पर मुकदमा दर्ज करवाना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। जो सद्भावना की रक्षा के लिए खड़ा हुआ उसी युवक के खिलाफ सरकार और प्रशासन खड़े हो गये। अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएगा, तो आम आदमी की रक्षा कौन करेगा? जो व्यक्ति झगड़ा सुलझाने का और आपसी सौहार्द बनाये रखने का प्रयास करता है, भाजपा के लोग उसी को निशाना बनाते हैं।

भावना पांडे ने कहा, लोगों को धर्म के नाम पर बाँटना ये भाजपा के बड़े एजेंडे का हिस्सा है। जनसेवा और जनकल्याण की जगह बीजेपी के सियासी एजेंडे में केवल समाज को बांटने वाली चीजें सम्मिलित हैं और वे इसी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। आज प्रदेश में अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन, जंगली जानवरों का खतरा और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों जैसे तमाम मुद्दे सामने हैं किंतु भाजपा इन सबसे ध्यान हटाने के लिए समाज को बांटने की राजनीतिक कर रही है। मगर बीजेपी ये बात जान ले कि जनता इस बार झांसे में नहीं आने वाली। प्रदेश की जागरूक जनता इस विधानसभा चुनाव में पूरा हिसाब बराबर करेगी।

Related Articles

Back to top button