अपराध

गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग

पिथौरागढ: धारचूला में बैंक परिसर में बैंक मैनेजर पर गार्ड ने आवेश में आकर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी है। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार धारचूला में एसबीआई मैनेजर और गार्ड के बीच विवाद हो गया। गार्ड ने तैश में आकर मैनेजर के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घटना से बैंक में अफरा तफरी मच गई। मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैंक कर्मियों ने मैनेजर को इलाज के लिए बाहर ले जाने को हैली सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है। डॉक्टर के अनुसार मैनेजर मोहमद ओवेस उम्र 55 निवासी बिहार 40 प्रतिशत जल चुके हैं। उन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पुलिस ने गार्ड दीपक छेत्री को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button