अपराध

मॉल के बाहर मिला महिला का शव, दुराचार के बाद हत्या की आशंका

देहरादून: राजधानी के सेंटीरियो मॉल के पास सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सर और पैर में गहरी चोट के निशान है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी| रात में उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ| व्यक्ति ने भारी चीज से वारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिल्हाल पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के हाथीबड़कला, न्यू कैंट रोड क्षेर्त्रातंर्गत सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिला। महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामले में महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर महिला की हत्या कर दी। एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि शाम तक घटना का खुलासा किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button