उत्तराखण्ड

युवक-युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून: एक मकान में एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना धर्मपुर के कब्रिस्तान वाली गली की है। मृतकों की पहचान राहुल और शिल्पी के रूप में हुई हैं। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज (23 जनवरी) सोमवार सुबह राहुल ने जब दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को चिंता हुई। काफी खटखटाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं आया। घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर उसके शव के साथ एक लड़की का शव भी पड़ा मिला। नेहरू कॉलोनी सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया है कि दोनों के पास से एक सीरिंज मिली है। मना जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन दिया है। दोनों ने आत्महत्या की है। राहुल मैक्स अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था। जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी। लड़की राहुल के पास आई या राहुल उसे लेकर आया था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहुल के परिजन भी लड़की के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। इसे प्रेम प्रसंग से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button