नेशनल

अग्निपथ योजना से भड़के युवा, बीजेपी दफ्तर और ट्रेनों में लगाई आग

देहरादून: अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में शुरू हुआ प्रदर्शन ने अब उपद्रव का रूप ले लिया है। बिहार के कई शहरों में गुस्‍साए युवाओं ने रेल और रोड को निशाना बनाया है।

आर्मी, नेवी और वायुसेना में भर्ती के लिए सरकार की नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में बिहार में शुरू हुआ युवाओं का विरोध दूसरे दिन यानी गुरुवार को उग्र रूप में बदल गया है। उपद्रवियों ने नवादा जिले के भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इससे पहले इसी जिले में भाजपा विधायक पर हमला हुआ था।

साथ ही उपद्रवियों ने दिल्‍ली-हावड़ा मुख्‍य रेल लाइन के बक्‍सर और आरा स्‍टेशनों पर जमकर तोड़फोड़ की और रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। सुबह से लेकर अब तक हुए हंगामे ने रेलवे को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। बिहार के रास्‍ते चलने वाली तमाम ट्रेनें इससे प्रभावित हुई हैं।

Related Articles

Back to top button