अन्तरराष्ट्रीयउत्तराखण्ड

रुस और यूक्रेन के बीच जंग का पांचवां दिन! यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज पांचवां दिन है। कीव से धमाकों और गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं। रूस और यूक्रेन की जंग के बीच भारत की मेजबानी में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय नौसेना अभ्यास शुरू हो गया है। रूस और यूक्रेन की जंग के बीच भारत के नजदीक करीब 39 देशों के साथ पहुंच गए हैं।
दरअसल, इनमें से 13 देश तो अपने खतरनाक जंगी जहाज लेकर पहुंचे हैं। इन 39 देशों में रूस और अमेरिका भी शामिल है। यह पहला मौका होगा जब यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस और अमेरिका की नौसेना एक साथ खड़ी होंगी और यह सब कुछ हो रहा है भारत के बेहद नजदीक।आपको बता दें कि भारत की मेजबानी में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय नौ सेना युद्धाभ्यास शुरू हो चुका है। इसी युद्ध अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए 39 देशों की नौसेना विशाखापट्टनम के तट पर पहुंच चुकी है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत की मेजबानी में हो रहे इस युद्धाभ्यास में चीन और पाकिस्तान को नहीं बुलाया गया।

Related Articles

Back to top button