Uncategorized

चंद्रबनी में कूड़ा निस्तारण केंद्र के भूमि चयन का विरोध किया क्षेत्रवासी ने……….

देहरादून :- नगर आयुक्त को कूड़ा निस्तारण केंद्र ना खोलने के संबंध में दिया ज्ञापन।
चंद्रमणि क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला के नेतृत्व में नगर आयुक्त देहरादून को ज्ञापन सौंपकर चंद्रमणि में कूड़ा निस्तारण केंद्र ना खोलने के संबंध में ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया कि चंद्रमणि क्षेत्र एक आबादी बाहुल्य क्षेत्र है यहां पर लगभग 30000 की आबादी निवासरत है और चंद्रबनी तीन तरफ से आबादी से गिरा हुआ जिसके आस पास जहां पर अन्य वार्डों के लोग निवास करते हैं यहां पर नगर निगम द्वारा कूड़ा निस्तारण केंद्र हेतु भूमि चयन करने के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया गया जिसका क्षेत्र की जनता स्थानीय जनप्रतिनिधि साथ में पूर्ण रूप से कूड़ा निस्तारण केंद्र का विरोध करती है और किसी भी कीमत में इस कूड़ा निस्तारण केंद्र को यहां पर नहीं खोलने दिया जाएगा क्योंकि पूर्व में सेलाकुई मे जो कूड़ा निस्तारण केंद्र टचिंग ग्राउंड बनाया गया है वहां पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है और लोग तरह-तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं आने वाले समय में यहां पर भी समस्या उत्पन्न होगी इसलिए कूड़ा निस्तारण केंद्र को आपसे दूर आबादी क्षेत्र में खोला जाए इस संबंध में ज्ञापन देते हुए भाजपा कार्यकर्ता मदन सिंह विशाल कुमार नवीन अनिल भोपाल लोचन प्रसाद विनोद भंडारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
देहरादून से नवीन जोशी की रिपोर्ट

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button