उत्तराखण्ड

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर वंशिका सोनकर ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- रानी लक्ष्मीबाई जी की गौरवगाथा हर युग में नारी शक्ति और स्वराज के प्रति समर्पण की अमिट प्रेरणा रहेगी।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारत की महान योद्धा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- अदम्य शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रदूत रानी लक्ष्मीबाई जी को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अतुल्य बलिदान युगों-युगों तक सभी को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- रानी लक्ष्मीबाई जी की गौरवगाथा हर युग में नारी शक्ति और स्वराज के प्रति समर्पण की अमिट प्रेरणा रहेगी। अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्वक नमन करती हूं।

Related Articles

Back to top button