राजनीति

भाजपा सरकार को बड़ा झटका, खीमी राम शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री व हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खिमी राम शर्मा आज मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में नई दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा हैं।

बता दें. खिमी राम जिला कुल्लू से पहला चुनाव लड़े थे। साल 1999 में उन्होंने बतौर जिला परिषद चुनाव लड़ा था। बाद में जिला परिषद अध्यक्ष भी बने। दो बार विधायक रहे खीमीराम शर्मा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे चुके हैं। उन्होंने धूमल सरकार में वन मंत्री पद भी संभाला हैं।

लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में खीमी राम शर्मा का टिकट कटने के बाद से वह पूरी तरह से हाशिए पर थे। जिसके बाद सरकार ने उन्हें संगठन में कोई ओहदा दिया। ऐसे में उन्होंने अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

Related Articles

Back to top button