अपराध

दहेज न लाने पर महिला की पिटाई, चुल्हे में सिर डालकर चेहरा जलाने का प्रयास

रुड़की: महिला ने पति पर डोमेस्टिक वोइलेंस का मुकदमा दर्ज किया हैं| महिला ने अपने पति पर उसको जान से मारने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं| गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें बताया कि उसकी शादी 17 दिसंबर 2022 को सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। स्वजन ने शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पति दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था। महिला के इन्कार करने पर उसकी पिटाई की गई। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ आप्रकृतिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया। यही नहीं 23 मार्च 2023 को पति ने उसका चेहरा जला दिया था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। मायके पक्ष के लोगों ने उसका इलाज कराया। इस संबंध में महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button