शिक्षित, समरस व जागरूक समाज के निर्माण में माता रमाबाई आंबेडकर का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा : वंशिका सोनकर
जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- माता रमाबाई आंबेडकर का महान व्यक्तित्व और संघर्ष हमें समानता, न्याय और अधिकारों के लिए निरंतर सजग रहने तथा समाज को मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता रहेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने माता रमाबाई आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति, नारी चेतना की सशक्त प्रतीक माता रमाबाई आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। शिक्षित, समरस व जागरूक समाज के निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- त्याग, समर्पण और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति, नारी सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत रमाबाई आंबेडकर जी ने संघर्षों से भरे अपने जीवन में धैर्य और आत्मबल के साथ सामाजिक चेतना को नई दिशा दी। उनका महान व्यक्तित्व और संघर्ष हमें समानता, न्याय और अधिकारों के लिए निरंतर सजग रहने तथा समाज को मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता रहेगा।


