उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम ने फिर से ली करवट, बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम वैज्ञानिकों ने आज से उत्तराखंड में मौसम बदलने की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर बारिश-बर्फबारी होगी।

देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

खासकर 3000 हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 19 फरवरी को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। जबकि 20 से 22 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।

Related Articles

Back to top button