राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस के अवसर पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक तक डाक, वित्तीय सेवाएं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर डाक कर्मचारी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देशभर के सभी समर्पित डाक कर्मियों को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। डाक कर्मियों की निष्ठा, सेवा और जन-जन तक संदेश एवं सुविधाएँ पहुँचाने का समर्पण राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है। डाक कर्मियों के अथक परिश्रम को सादर नमन।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश के कोने-कोने तक संचार, सेवा और विश्वास की डोर को सशक्त बनाने में डाक कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक तक डाक, वित्तीय सेवाएं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर डाक कर्मचारी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।




