उत्तराखण्ड

अमर क्रांतिकारी राजेंद्रनाथ लाहिड़ी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश के महान क्रांतिकारी राजेंद्रनाथ लाहिड़ी जी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर राष्ट्रभक्ति, त्याग और वीरता की अमर गाथा लिखी।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत के महान क्रांतिकारी राजेंद्रनाथ लाहिड़ी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान स्वतंत्रता सेनानी, काकोरी ट्रेन एक्शन के नायकों में से एक, माँ भारती के वीर सपूत एवं अदम्य साहस के प्रतीक अमर क्रांतिकारी राजेंद्रनाथ लाहिड़ी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन!

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश के महान क्रांतिकारी राजेंद्रनाथ लाहिड़ी जी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर राष्ट्रभक्ति, त्याग और वीरता की अमर गाथा लिखी। उनका राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण आज भी युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Back to top button