सभी चिकित्सकों को ‘राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- समर्पण, सेवा और संवेदनशीलता के अद्भुत प्रतीक सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका ज्ञान, सेवा और मानवीय संवेदना अनगिनत जीवनों को नई उम्मीद देती है। राष्ट्र आपके अमूल्य योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती व पुण्यतिथि पर नमन किया और ‘राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों एवं सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात चिकित्सक एवं भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय जी की जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। डॉ. रॉय जी ने चिकित्सा सेवा को मानवता की सर्वोच्च साधना बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। उनका समर्पण, सेवा भाव और आदर्श जीवन प्रत्येक चिकित्सक एवं नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देशभर के सभी चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन। आपके अथक परिश्रम, सेवा, करुणा और समर्पण से अनगिनत जीवन सुरक्षित एवं स्वस्थ बनते हैं। स्वस्थ भारत के निर्माण में आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।




