सिद्ध योगी स्वामी राम की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : डॉ. अभिनव कपूर
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- योग, ध्यान और सेवा के माध्यम से स्वामी राम द्वारा किये गए मानव कल्याण के कार्यों को सदैव याद किया जाएगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने योगाचार्य स्वामी राम की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- योग, ध्यान और सेवा के माध्यम से मानव को शांति, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरण का सन्देश देने वाले सिद्ध योगी स्वामी राम जी की जन्म जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- त्यागी और तपस्वियों की भूमि भारत में अनेक तरह के योगी हुए हैं। केवल भारत ही नहीं, विश्व के धार्मिक विद्वानों, वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों को अपनी यौगिक क्रियाओं से कई बार चमत्कृत कर देने वाले सिद्धयोगी स्वामी राम का नाम असहज योग की परम्परा में शीर्ष पर माना जाता है। योग, ध्यान और सेवा के माध्यम से स्वामी राम द्वारा किये गए मानव कल्याण के कार्यों को सदैव याद किया जाएगा।



