उत्तराखण्डखेल
सभी खेल पत्रकारों को ‘विश्व खेल पत्रकारिता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ : वंशिका सोनकर
जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- खेल पत्रकारिता केवल समाचार नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के संघर्ष, समर्पण और सफलता की प्रेरक यात्रा को समाज तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘विश्व खेल पत्रकारिता दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- खेलों की भावना को जन-जन तक पहुँचाने और खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने वाले सभी खेल पत्रकारों को ‘विश्व खेल पत्रकारिता दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- खेल पत्रकारिता केवल समाचार नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के संघर्ष, समर्पण और सफलता की प्रेरक यात्रा को समाज तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। खेल जगत की हर उपलब्धि, संघर्ष और प्रेरणादायक कहानी को जनता तक पहुँचाने वाले खेल पत्रकारों की निष्पक्ष और समर्पित पत्रकारिता खेलों को नई पहचान देती है।



