राजनीति

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री के बयान पर छिड़ी जंग, बोले लड़कियां छेड़ने मंदिर जाते है कांग्रेसी

देहरादून: भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री और उत्‍तराखंड प्रभारी दुष्‍यंत गौतम के कांग्रेस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है I दरअसल, दुष्यंत गौतम ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एक विवादित बयान दे दिया I उन्होंने कहा कि कांग्रेसी लड़कियां छेड़ने के लिए मंदिर में जाते हैं। जिसपर कांग्रेसी भड़क गए और मामले ने तुल पकड़ लिया I कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा कहने से पहले भाजपा को अपने अंदर झांकना चाहिए। उन्होंने गौतम के बयान की निंदा करते हुए इसे भाजपा की सोच पर सवाल खड़े किए है।

Related Articles

Back to top button