उत्तराखण्ड

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, कांवडियों सहित पांच हजार से ज्‍यादा यात्री फंसे

उत्तरकाशी :गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पांच और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आठ स्थानों पर अवरुद्ध है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनपद के 40 से अधिक संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। इस दौरान राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण जगह-जगह तीर्थयात्री और कांवड़ यात्री फंसे हुए हैं। गंगनानी से गंगोत्री के बीच करीब 3000 कांवड़ यात्री ऐसे हैं जो रविवार की शाम से अपने वाहनों में हैं।इसी तरह से बंदरकोट और चिन्यालीसौड़ के बीच भी 2000 से अधिक कांवड़ यात्री फंसे हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी के बीच करीब 500 तीर्थयात्री फंसे होने की सूचना है। जनपद में अभी भी वर्षा हो रही है। उत्तरकाशी में विभिन्न मोटर मार्ग बंद होने के कारण जनपद के 100 से अधिक गांव सड़क मार्ग से कट गए हैं। जबकि डेढ़ सौ से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति ठप है।

Related Articles

Back to top button