अपराधउत्तराखण्ड

जंगल से कट्टे में बंद मिली युवती की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Dehradun Crime News: राजधानी देहरादून में फिर एक बार एक युवती की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस को जंगल से युवती का शव कट्टे में बंद मिला।

देहरादून। जनपद देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। कट्टे (बोरे) में बंद करीब छह दिन पुराना शव मिला है। शव करीब 30-35 साल की महिला का है। पुलिस इसकी शिनाख्त में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मांडूवाला में सड़क किनारे जंगल में एक कट्टे से बेहद तीव्र दुर्गंध उठ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जब कट्टे को खेलकर देखा गया तो उसमें एक महिला की लाश थी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। शिनाख्त करने के लिए जिले में सभी थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट देखी जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि शव करीब छह-सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था। उसकी शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button