पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- देवाधिदेव महादेव के आशीर्वाद से आप सभी की यात्रा सुरक्षित, सफल और मंगलमय हो तथा आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महादेव को समर्पित पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई। बाबा बर्फानी के पावन दर्शन हेतु पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान कर रहे समस्त श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन यात्रा आस्था, श्रद्धा, तप और आध्यात्मिक साधना का अनुपम संगम है, जो श्रद्धालुओं को भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण का अनुभव कराती है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- देवाधिदेव महादेव के आशीर्वाद से आप सभी की यात्रा सुरक्षित, सफल और मंगलमय हो तथा आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!




