समाजसेवी वंशिका सोनकर ने देवर्षि नारद की जयंती पर दी शुभकामनाएं
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भक्ति मार्ग के प्रेरणास्रोत देव ऋषि नारद जी की तपस्या, भक्ति व ज्ञान हम सभी को मार्गदर्शित करें, यही मंगलकामना है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भगवान विष्णु के परम भक्त देवर्षि नारद जी की जयंती पर के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- परम पिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र एवं भगवान विष्णु के परम भक्त देवर्षि नारद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन एवं समस्त देशवासियों को देवर्षि नारद जी की जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

समाजसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- देवर्षि नारद जी को सृष्टि का प्रथम संदेश वाहक माना जाता है। सृष्टि के प्रथम संदेश वाहक, भगवान विष्णु के परम भक्त, धर्म प्रचार, लोक कल्याण और भक्ति मार्ग के प्रेरणास्रोत देव ऋषि नारद जी की तपस्या, भक्ति व ज्ञान हम सभी को मार्गदर्शित करें, यही मंगलकामना है।




