उत्तराखण्ड

हरिशंकर परसाई का व्यंग्य सामाजिक यथार्थ की सशक्त अभिव्यक्ति था : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- महान साहित्यकार हरिशंकर परसाई जी का व्यंग्य आम जनता के संघर्षों और सामाजिक यथार्थ की सशक्त अभिव्यक्ति था।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महान साहित्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, हिंदी साहित्य में व्यंग्य को एक विधा के रूप में स्थापित करने वाले युगप्रवर्तक हरिशंकर परसाई जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन!

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- महान साहित्यकार हरिशंकर परसाई जी का व्यंग्य आम जनता के संघर्षों और सामाजिक यथार्थ की सशक्त अभिव्यक्ति था। उनकी अमर लेखनी हमें सदैव सामाजिक चेतना और मानवीय संवेदनाओं के प्रति जागरूक करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button