शिवराम हरि राजगुरू का ओजस्वी जीवन युवाओं के लिए प्रेरणापुंज है : डॉ. अभिनव कपूर
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- माँ भारती के वीर सपूत शिवराम हरि राजगुरु जी का ओजस्वी जीवन हर पीढ़ी के युवाओं के लिए एक पावन प्रेरणापुंज है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी वीर शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा- माँ भारती के वीर सपूत शिवराम हरि राजगुरु जी का ओजस्वी जीवन हर पीढ़ी के युवाओं के लिए एक पावन प्रेरणापुंज है। राष्ट्र उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।



